👁 0 views Views
विजयी खिलाड़ी हुए पुरस्कृत
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): बाल दिवस के अवसर पर बक्सर स्थित सरस्वती शिशु सदन विद्यालय में विभिन्न खेल स्पर्धाओं का आयोजन हुआ, जिसमे क्रिकेट, चेन स्ट्रेचिंग, 100 मीटर दौड़, चेस,लूडो, बैडमिंटन, स्पून गेम्स आदि शामिल रहे। कार्यकम का उद्घाटन स्कूल संचालक लोकमणी शर्मा ने किया। प्रतियोगिता में क्रिकेट में सन्नी की टीम, चेन स्ट्रेचिंग में लुबना की टीम, चेस में लक्ष्मी, लूडो में सामिया, स्पून गेम में जोया, चेयर गेम में अनुराग को प्रथम पुरुस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बच्चों को उत्साहित करने के लिये समस्त अध्यापक गण मनीष शर्मा, राहुल गोयल, दिवाकर शर्मा, वर्षा, इमराना, भावना, सुमैया, मीनाक्षी, सफक, प्रशांत,शाहीन, आदि मौजूद रहे।



























