
दौड़ प्रतियोगिता के विजेता पुरस्कृत
हापुड, सूवि (ehapurnews.com ):2 अक्टूबर 2025 को, महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के जन्मदिवस के अवसर पर जिला खेल कार्यालय हापुड़ द्वारा पुरुष वर्ग में 5 किलोमीटर और महिला वर्ग में 3 किलोमीटर क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ अरुणा सिरोही ने हरी झंडी दिखाकर किया। रेस में लगभग 60 महिला एवं पुरुष खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर प्रदर्शन किया।
ब्वॉयज़ कैटेगरी में प्रथम-आकाश,द्वितीय- तुषार,तृतीय- वकार,चतुर्थ- सूरज,पञ्चम- साहिल,षष्ठ- लकी
गर्ल्स कैटेगरी में प्रथम- चंचल,द्वितीय-पलक,तृतीय –सिद्धि त्यागी,चतुर्थ-साक्षी,पञ्चम-सौम्या,षष्ठ- कनिका ने बाजी मारी।
क्रॉस कंट्री के विजेता खिलाड़ियों को जिला विकास अधिकारी और जिला पशुधन अधिकारी ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया तथा सभी प्रतिभागियों को अच्छा प्रदर्शन करने के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि खेल के माध्यम से अनुशासन और आत्मविश्वास का भी विकास होता है।
हापुड़: दीवान स्कूल के सामने खुल गया है HOME BOSS HARDWARE होलसेल दाम पर खरीदें सामान 9568911464


































