महिला दिवस पर नारी शक्ति दौड़ प्रतियोगिता के विजेता पुरस्कृत
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):नेहरू युवा केन्द्र हापुड़ के तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर में नारी शक्ति दौड़ का आयोजन जनपद हापुड़ के चारों ब्लॉक पर आयोजित किया गया।
कार्यक्रम आयोजक सौरभ तोमर ने बताया कि नारी शक्ति दौड़ सभी प्रतिभागी के लिए उपयोगी है। खिलाड़ियों के लिए हर संभव प्रयास जारी है ताकि सभी खिलाड़ी अपने ब्लॉक और जनपद और राज्य का नाम रोशन कर सके।
धौलाना ब्लॉक के वी एन पब्लिक स्कूल पिलखुवा में आयोजित हुआ,जिसमें प्रथम आदिति तोमर,
द्वितीय संजना तोमर,तृतीय भूमि तोमर विजेता रहे।जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि अलका रावत ने द्वारा किया।
हापुड़ ब्लॉक के विकास ग्लोबल स्कूल एंड डिफेंस एकेडमी बाबूगढ़ में हुआ। जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि वर्षा तेवतिया डायरेक्टर विकास ग्लोबल स्कूल एंड डिफेंस एकेडमी बाबूगढ़ द्वारा किया गया।
प्रथम उन्नति,द्वितीय स्वाति,
तृतीय निधि विजेता रही।
गढ़ मुक्तेश्वर के चौधरी महेंद्र सिंह डिग्री कॉलेज गढ़ में आयोजित हुआ।
प्रथम मानसी, द्वितीय मानसी
तृतीय प्राची
सिंभावली ब्लॉक के तिगरी ग्राम में आयोजित हुआ जिसका शुभारंभ सौरभ तोमर जिला अध्यक्ष हापुड़ द्वारा किया गया।
प्रथम वंसिका ,द्वितीय हिमांशी
तृतीय हिमांशी ने प्राप्त किया ।
कार्यक्रम में सचिन रावत आकाश चौधरी,रंजीत सिंह, लखविंदर सिंह प्रेरणा वर्मा, साक्ष्री कश्यप उपस्थित हुए।
ऑनलाइन गैजेट, होम डेकोर, स्टेशनरी आदि खरीदने के लिए कॉल करें: 9837477500 पर



























