हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : शहर के पिछड़े व मध्यम वर्गों के बच्चों के लिए चल रहे विभिन्न स्कूलों में विगत वर्षों की भांति मुकेश तोषनीवाल द्वारा अपने माता-पिता कृष्णा तोषनीवाल व जनार्दन स्वरूप तोषनीवाल की स्मृति में करायी हिन्दी सुलेख प्रतियोगिता के पुरस्कार शनिवार को मोदीनगर रोड स्थित शिव नगर के सन्त विवेकानंद पब्लिक स्कूल में प्रदान किये गए।
इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि शहर की प्रतिष्ठित ऐन सी आर मेडिकल कॉलेज की हेड ऑफ डिपार्टमेंट डॉ आशा मिश्रा रही।प्रतियोगिता के विजेता बच्चों को डॉ आशा मिश्रा के हाथों पुरस्कार प्रदान किये गये।अपने सम्बोधन में डॉ मिश्रा ने बच्चों को उद्देश्य प्राप्ति के लिए प्रेरित किया एवम भविष्य में बच्चों को अपनी सेवायें देने का वचन दिया।
मुकेश तोषनीवाल द्वारा अपने सम्बोधन में बच्चों को निरन्तर प्रयास कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हुए शिक्षा के महत्व को बताया।उन्होंने अपना अमूल्य समय देने के लिए डॉ आशा मिश्रा का आभार व्यक्त किया।
इस कार्यक्रम का संचालन माधव कॉलेज ऑफ एज्युकेशन एंड टेक्नोलॉजी की अध्यापिका मोनिका पोरवाल द्वारा किया गया।
अन्त में विद्यालय प्रबंधक पवन शर्मा द्वारा डॉ आशा मिश्रा का सम्मान विद्यालय का प्रतीक चिन्ह भेंट कर किया गया।
इस अवसर पर परिवार सदस्य डॉ वरुण तोषनीवाल, इंजी०शौर्य तोषनिवाल ,कु०हंस शर्मा व प्रथम स्थान प्राप्त यश गौर,अमृता कोरी, मनीषा, द्वितीय स्थान प्राप्त राधिका, अंतरा व भूमि आदि उपस्थित रही।




























