हिन्दी, अंग्रेजी सुलेख प्रतियोगिताओं के विजेता पुरस्कृत
हापुड, सीमन/सुरेश जैन (Ehapurnews.com):हापुड के मोदीनगर रोड पर स्थित शिव नगर कालोनी के सन्त विवेकानन्द जूनियर हाईस्कूल में स्व० जनार्दन स्वरूप तोषनीवाल एवं स्व० कृष्णा देवी तोषनीवाल की स्मृति में गत दिनों कराई गई अंग्रेजी और हिन्दी सुलेख प्रतियोगिता के परिणाम घोषित करते हुए मुकेश कुमार तोषनीवाल ने बच्चों को सुलेख के शिक्षा में महत्व को बताया एवं सुलेख संबंधित कुछ महत्वपूर्ण जानकारी दी।प्रतियोगिता के विजयी बच्चों को हापुड़ की महिला चिकित्सक डॉ उमा शर्मा ने पुरस्कार प्रदान किए।
इस वर्ष एक विशेष सर्वश्रेष्ठ सुलेख का पुरस्कार कक्षा सात की वंशिका ने प्राप्त किया।
कक्षा आठ में क्रमशः भविष्य , राही, देपांशु, खुशी एवम रिचा ने प्रथम से पंचम तक स्थान प्राप्त किए। कक्षा सात में प्रथम वंशिका , द्वितीय अंजलि व माही, तृतीय वंदना, चतुर्थ अंशिका एवम पंचम स्थान पर तानिया प्रजापति रही। कक्षा छह में प्रथम अंशिका, द्वितीय रिया, तृतीय अनामिका शर्मा व रोहित कश्यप , चतुर्थ सिफा एवम पंचम स्थान पर नैंसी रही। विद्यालय प्रबंधक पवन कुमार शर्मा ने अतिथियों को धन्यवाद दिया और डा० उमा शर्मा को प्रतीक चिन्ह भेंट किया।इस अवसर पर अंजलि गौतम , स्वाति चौहान एवम हंस शर्मा आदि उपस्थित थे।
Brainwaves International School में Admission के लिए काल करें: 8279806606


























