हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव बक्सर में स्थित होटल सफारी में गुरुवार को एक व्यक्ति का शव बंद कमरे में पंखे से लटका हुआ मिला। मामले की जानकारी मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे की खिड़की का दरवाजा तोड़कर कमरे में दाखिल हुई जहाँ शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी।
गढ़मुक्तेश्वर की क्षेत्राधिकारी स्तुति सिंह का कहना है कि स्थानीय पुलिस को सूचना मिली कि होटल सफारी में आए गेस्ट अशोक को काफी आवाज लगाई लेकिन उन्होंने दरवाजा नहीं खोला जिसके बाद पुलिस को सूचना मिली। सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और खिड़की का दरवाजा तोड़कर कमरे में दाखिल हुई।
पुलिस जब कमरे में दाखिल हुई तो देखा कि 45 वर्षीय अशोक पुत्र अमर सिंह का शव पंखे से लटका हुआ है जो कि गढ़मुक्तेश्वर के मोहल्ला घोसिया का रहने वाला था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जानकारी मिलने पर फॉरेंसिक टीम और गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्राधिकारी स्तुति सिंह मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई।

























