हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : धौलाना विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के नवनिर्वाचित विधायक धर्मेश तोमर ने होली मिलन समारोह में क्षेत्र के लोगों का विश्वास दिलाया कि जिस भारी बहुमत से आपने मेरी झोली में वोटों का ढेर लगाया है.. मैं उससे भी अधिक उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा और धौलाना विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए हर संभव और आवश्यक प्रयास करूंगा.
भाजपा विधायक धर्मेश तोमर पिलखुवा में आयोजित होली मिलन समारोह में भाजपा कार्यकर्ताओं और नागरिकों को संबोधित कर रहे थे. समारोह की अध्यक्षता भाजपा के जिला अध्यक्ष उमेश राणा ने की. भाजपा विधायक ने भारी जीत के लिए कार्यकर्ताओं और मतदाताओं को बधाई दी और होली पर्व सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की.
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288





























