हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के विभिन्न व्यापारिक संगठनों की बैठक सोमवार को जिला कलैक्ट्रेट पर सम्पन्न हुई जिसकी अध्यक्षता जिलाधिकारी मेधा रुपम ने की।
बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि 5 जुलाई को बृहद पैमाने पर आनंद विहार कालोनी में वृक्षारोपण होगा और सभी संगठन पौधारोपण में शामिल हो। इस आयोजन में प्रदेश मंत्री दिनेश खटीक भी उपस्थित रहेंगे। इसके अतिरिक्त सभी व्यापारिक संगठन व उद्यमी अपनी-अपनी फैक्टरी व आस-पास 5, 6, 7 जुलाई को पौधारोपण अवश्य करें। पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण जरुरी है और उसकी सुरक्षा का भी दायित्व ले।
150 से अधिक पौधे लगाने वालों को सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर व्यापारी विजय अग्रवाल, पंकज गर्ग, राजेश शर्मा, सचिन अग्रवाल, अमन गुप्ता, पैट्रोल व गैस व्यापारी तथा उघान विभाग के अफसर उपस्थित थे।
टिफ़िन, Shakes और स्नैक्स के लिए करें: 9358234622


























