पटरी वाले मर्यादा में रह कर करेंगे व्यापार










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की पहल पर गोल मार्किट हापुड़ के रेहड़ी व पटरी व्यापारी अब हद में रह कर व्यापार कर सकेंगे। प्रतिनिधिमंडल ने हापुड़ पुलिस से भेंट करके रेहड़ी व पटरी वालों को व्यापार करने को अनुमति देने की मांग की थी।

गोल मार्किट में प्रतिनिधिमंडल के अध्यक्ष बिजेंद्र पंसारी, महामंत्री अमन गुप्ता, अशोक बबली को व्यापारी अशोक कुमार अनुज, मनोहर लाल अरोड़ा, सुशील कुमार पान वाले, सचिन वर्मा आदि ने माला पहना कर स्वागत किया।

बता दें कि गोल मार्किट व्यापार संघ हापुड़ ने पुलिस अफसरों से भेंट कर मार्किट से अतिक्रमण हटाने की मांग की थी और ठेले, खोमचे तथा ठीए लगाने वालों से वसूली करने वाले लोगों को चिन्हित कर एक सूची सौंपी थी। सी.ओ हापुड़ एस.एन. वैभव पांडे, नगर पालिका ई.ओ ने अतिक्रमण हटवा कर यातायात को सामान्य करा दिया था।

हापुड़ उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की पहल पर पुलिस व प्रशासन ने मर्यादा में रह कर पटरी वालों को व्यापार करने की मौखिक सहमति दी है औऱ साथ ही चेतावनी दी है कि यदि सड़क पर ठेले, खोमचे व ठिए लगवाकर अवैध वसूली की गई और अतिक्रमण को बढ़ावा दिया गया तो दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

व्यापार मंडल के अध्यक्ष बिजेंद्र पंसारी व महामंत्री अमन गुप्ता ने कहा है कि व्यापारी एकजुट है और व्यापारी का शोषण व उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं होगा। गोल मार्किट में व्यापारियों ने व्यापारी नेताओं का स्वागत कर कारोबार की अनुमति मिलने पर हर्ष व्यक्त किया है।







Related Posts

राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल

🔊 Listen to this राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के नवीन कुमार ने National Masters Athlete Championship 2026…

Read more

हिंदू सम्मेलन में भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया

🔊 Listen to this हिंदू सम्मेलन में भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): अभ्युदय हिंदू सम्मेलन समिति हापुड़ के तत्वावधान में रविवार को हापुड़ के…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल

राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल

हिंदू सम्मेलन में भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया

हिंदू सम्मेलन में भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया

प्रशान्त पर हुए जानलेवा हमले में दो दबोचे

प्रशान्त पर हुए जानलेवा हमले में दो दबोचे

ज्योतिबा फुले की मूर्ति तोड़ने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग

ज्योतिबा फुले की मूर्ति तोड़ने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग

जैन मिलन का क्षेत्रीय अधिवेशन 22 फरवरी को हापुड में

जैन मिलन का क्षेत्रीय अधिवेशन 22 फरवरी को हापुड में

पुलिस ने गुमशुदा को दिल्ली से किया बरामद

पुलिस ने गुमशुदा को दिल्ली से किया बरामद
error: Content is protected !!