हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा निवासी कुणाल कोरी ने राष्ट्रीय कला उत्सव प्रतियोगिता में दूसरा स्थान हासिल किया था जिसके प्रधानाचार्य ने बताया कि शनिवार को प्रधानमंत्री कार्यालय से जारी पत्र प्राप्त हुआ है जिसमें विजेता छात्र कुणाल कोरी और एस्कॉर्ट शिक्षक को दिल्ली बुलाया गया है। 29 जनवरी को प्रधानमंत्री भारत मंडपम प्रगति मैदान दिल्ली में छात्र कुणाल और शिक्षक से परीक्षा पर चर्चा 2024 कार्यक्रम में मुलाकात कर वार्ता करेंगे।
प्रधानाचार्य समरजीत सिंह ने बताया कि दिल्ली के बाल भवन में 7 से 13 जनवरी तक राष्ट्रीय स्तरीय कला प्रतियोगिता आयोजित हुई थी जिसमें कक्षा 11 के कुणाल कोरी ने दूसरा स्थान हासिल किया। स्कूल को पत्र मिला है। प्रधानाचार्य के अनुसार इस संबंध में प्रधानमंत्री कार्यालय से जारी पत्र प्राप्त हुआ है। आपको बता दें कि कुणाल सर्वोदय इंटर कॉलेज में कक्षा 11 का छात्र है।
रेमण्ड के लिए रेमण्ड फैशन स्टोर आईए: 8791513811


























