हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : ऊर्जा निगम ने बकायदार उपभोक्ताओं के लिए किस्तों में बिल जमा करने की सुविधा दी है। इसके लिए अब अधिकारियों की अनुमति की जरूरत नहीं पड़ेगी। बिल काउंटर पर एक चौथाई और ऑनलाइन 10 से 100 रुपए भी उपभोक्ता खुद जमा करा सकेंगे। हालांकि पीडी कनेक्शन पर ऑनलाइन किस्तों में भुगतान की सुविधा नहीं मिलेगी। बिल काउंटर पर भी अधिकारियों ने नई व्यवस्था शुरू करा दी है।
आपको बता दें कि जनपद हापुड़ में 12,000 उपभोक्ता ऐसे हैं जिन्होंने एक बार भी बिल जमा नहीं किया है। इनके ऊपर निगम का 50,000 से लेकर 1,00,000 तक का बकाया चल रहा है। अब यह अधिकारियों की अनुमति के बिना ही किस्तों में बिल जमा करा सकेंगे। इससे पहले पार्ट पेमेंट में भुगतान करने की व्यवस्था अलग थी जिसमें पूरे बिल का 60 फ़ीसदी भुगतान करना होता था और उसमें अधिशासी अभियंता या उपखंड अधिकारी की अनुमति की जरूरत पड़ती थी।
गंजापन व झड़ते बालों की समस्याओं के लिए सम्पर्क करें : 9719123457 पर

































