हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर के गांव झडीना में ग्रामीण इन दिनों दहशत के माहौल में जी रहे हैं. एक जंगली जानवर ने किसान परमा की बकरियों को निशाना बना लिया जिसके हमले में दो बकरियों की मौत हो गई. सूचना पाकर वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई.
आपको बता दें कि शुक्रवार की सुबह जब ग्रामीण जागे तो देखा कि घर के आंगन में बंधी दो बकरियों को एक जंगली जानवर ने अपना निवाला बनाया था. इस दौरान शवों के टुकड़ों को देखकर ग्रामीणों ने आशंका व्यक्त की है कि गांव में तेंदुए ने बकरियों पर हमला किया है. यह खबर पूरे गांव में आग की तरह फैल गई जिसके बाद पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई.
अमृत डायग्नोस्टिक सैंटर ने निकाले जांच के लिए विशेष पैकेज 7817982711





























