👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवक ने थाने में तहरीर दी है कि उसकी पत्नी घर से 15 हजार रुपए की नकदी और जेवर लेकर पड़ोस में रहने वाले एक युवक के साथ फरार हो गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामला दो दिन पहले का है जब एक मोहल्ला निवासी युवक काम के सिलसिले में बाहर गया हुआ था। देर शाम जब वह वापस लौटा तो देखा की पत्नी घर से गायब थी। सामान बिखरा हुआ था और 15000 की नकदी और जेवर भी गायब थे। तलाश करने के दौरान पता चला कि पड़ोस में रहने वाला युवक उसकी पत्नी को बहला-फुसला कर अपने साथ ले गया है। पीड़ित ने थाने में मदद की गुहार लगाई है।
रेमण्ड के लिए रेमण्ड फैशन स्टोर आईए: 8791513811


























