
पत्नी ने पति को बंद कमरे में महिला के साथ रंगे हाथों पकड़ा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने अपने पति को दिल्ली स्थित एक होटल के कमरे में दूसरी महिला के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया। इसके बाद आरोपी ने सोशल मीडिया पर पत्नी और उसके स्वजन की हत्या करने की धमकी दी। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते महिला की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
सिंभावली थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने बताया कि उसकी शादी अमरोहा के व्यक्ति से 12 साल पहले हुई थी। शादी के बाद से ही पति के एक महिला से अवैध संबंध हैं। इसकी वजह से वह घर में गाली गलौज और मारपीट करता है। इसकी जानकारी हुई तो उसने पति को समझाया लेकिन उसकी आदत में सुधार नहीं आ सका। 5 अक्टूबर को जानकारी के आधार पर महिला ने अपने भतीजे के साथ मिलकर दिल्ली के कमरे में उसे महिला के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया। इसके बाद वह महिला के पास दोबारा पहुंच गया। अब उसका पति इंटरनेट मीडिया पर धमकी दे रहा है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है।
राधेश्याम ज्वेलर्स एंड संस लेकर आए हैं लेटेस्ट ब्राइडल कलेक्शन: 8954000066





























