👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : गढ़-मेरठ हाईवे के चौड़ीकरण का काम अगले महीने शुरू होगा। इसके लिए आठ गांव में जमीन अधिग्रहण का कार्य लगभग 93% पूरा हो चुका है। जनपद हापुड़ के आठ गांव से यह हाईवे होकर गुजरेगा जिनमें बदरखा, दौताई, खिलवाई, जनूपुरा, पौपाई, निजामपुर हिरनपुरा, लोधीपुर सोभन, नानपुर शामिल हैं। हापुड़ में अधिग्रहण के लिए 110 करोड रुपए का मुआवजा बांटा जाना है जिसके सापेक्ष 93% मुआवजा बांटा जा चुका है। बता दें कि मेरठ-गढ़ एनएच 709 ए को दो लेन से चार लेन का बनाया जाएगा। चौड़ीकरण का कार्य अगले महीने शुरू हो जाएगा जिससे जल्द ही गढ़ से मेरठ यात्रा करने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी।
बाजार से सस्ते दामों पर टाईल्स लेने के लिए कॉल करें: 9837824010



























