
अवैध होटल ओयो पर कार्यवाही से पुलिस क्यों है पीछे
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना के अंतर्गत संचालित अवैध ओयो होटल के विरुद्ध कार्रवाई करने से पुलिस क्यों पीछे है यह जन चर्चा का विषय बना है। इस होटल का संचालन निशांत व प्रदीप नाम के दो नौजवानों द्वारा संचालित किया जा रहा है।
बात एक पखवाड़ा पहले की है जब धौलाना कस्बे का एक नौजवान एक नाबालिक को लेकर उक्त ओयो होटल में पहुंचा और उसके साथ रेप किया। पुलिस ने रेप के आरोपी छोटा बाजार धौलाना के तुषार उर्फ काके को तोमर क्रॉउन होटल के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, परंतु होटल के विरुद्ध कोई कार्यवाही न होने से पुलिस की कार्य प्रणाली संदेह के घेरे में है।
होटल में नाबालिक को किसी अनजान के साथ प्रवेश देना और फिर कमरा व अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना कानून जुर्म है। नागरिकों ने होटल के विरुद्ध भी आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।


























