हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : थाना हापुड़ देहात के अंतर्गत 12 मार्च को एक फर्नीचर फैक्ट्री में संदिग्ध परिस्थितियों में मिले एक 20 वर्षीय सिक्योरिटी गार्ग के शव के सिलसिले में पुलिस ने अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की है जिस कारण मृतक के परिवार में रोष व्याप्त है।
बता दें कि जनपद मेरठ के थाना खरखौदा के गांव कूड़ी के जय प्रकाश का बेटा रोशन थाना हापुड़ देहात के अंतर्गत मेरठ रोड पर स्थित सवेंद्र रस्तौगी की फर्नीचर फैक्ट्री में सिक्योरिटी गार्ड के पद पर कार्यरत था। 12 मार्च की सुबह रोशन का शव संदिग्ध परिस्थितियों में सिक्योरिटी गार्ड के रुप में मिला था। पुलिस ने रोशन का शव बरामद कर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।
हापुड़ देहात थाना प्रभारी मिथलेश कुमार उपाध्याय मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट दबाए बैठे थे और मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं की। अब थाना प्रभारी को लाइन भेज दिया गया है। क्या अब रोशन की मौत का मुकद्दमा पुलिस दर्ज करेगी जिससे पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके। थाना हापुड़ देहात पुलिस द्वारा सिक्योरिटी गार्ड की मौत का मुकद्दमा दर्ज न करना आज भी पहेली बना है।
एक अप्रैल से पहले खरीद लें हीरो की बाइक, स्कूटी, होंगे कई फायदे
























