हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): श्री चंडी मंदिर प्रबंधक समिति हापुड़ पर काबिज होने के लिए हापुड़ के वैश्य समुदाय के दो गुटों में प्रयास जारी है। रविवार की देर रात तक यह स्पष्ट हो जाएगा कि किस पद पर कौन कौन प्रत्याशी विजयी होगा। समिति के लिए चुनाव रविवार, 31 अक्टूबर को एसएसवी डिग्री कॉलेज परिसर में सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा और चुनाव में 42 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 1768 मतदाता करेंगे। मतदान समिति के बाद मतों की गणना शुरू की जाएगी, जो परिणाम घोषित होने तक जारी रहेगी। सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंध सहकारिता में निर्वाचन अधिकारी विकास कुमार ने बताया कि मतदान व मतगणना की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है और भारी पुलिस बल तैनात रहेगा। बता दें की श्री चंडी मंदिर प्रबंधक समिति हापुड़ का चुनाव इलाहाबाद उच्च न्यायालय के आदेश पर हो रहा है। इस चुनाव में भाग्य आजमा रहे एक गुटके कुछ समर्थकों ने हर संभव चुनाव डालने का प्रयास किया और अभी भी प्रयासरत हैं और न्यायालय की शरण में हैं। मजे की बात यह है कि दोनों ही गुट के लोग स्वयं को मां चंडी का सच्चा सेवक सिद्ध करने में लगे हैं।
फैंसी पर्दे, कम्बल, कवर लेने के लिए कॉल करें: 9219704400, 8954121314, 9219786000

चंडी मंदिर प्रबंध समिति के 15 सदस्यों वाली प्रबंध समिति के सदस्य के रूप में प्रणव वर्मा पुत्र स्व. राकेश कुमार वर्मा (वर्मा एग्रीकल्चर स्टोर वाले) चुनावी मैदान में






























