हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : धौलाना विधानसभआ क्षेत्र में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा में उमड़ी भीड़ से भाजपाई गदगद है और भाजपा से टिकट के दावेदारों की संख्या बढ़ती ही जा रही है।
चर्चाओं के मुताबिक भाजपा से नेता वाई.पी. सिंह, सपा के विधायक रहे धर्मेंश तोमर, गत चुनाव में पराजय का मुंह देख चुके रमेश तोमर, ब्लाक प्रमुख नरेंद्र सिसौदिया के साथ-साथ जिलाध्यक्ष उमेश राणा का नाम भी चर्चा में है। धौलाना विधानसभा क्षेत्र से भाजपा गत तीन विधानसभा चुनावों में पराजय का मुंह देख चुकी है। धौलाना विधानसभा क्षेत्र में ठाकुर व मुस्लिम मतों की संख्या अधिक है और वैश्य मतदाता निर्णायक भूमिका में रहता है। भाजपा हाईकमान के मूड से ऐसा प्रतीत होता है कि भाजपा किसी नए प्रत्याशी को चुनाव मैदान में उतारेगी।
FoodHub दे रहे हैं Free Home Delivery (Min Rs. 200 within 3 KM), अभी कॉल करें: 6398888613, 7078480342

























