हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ पुलिस ने गत दिनों धीरखेड़ा में एक ठिकाने पर छापा मारकर 27 लाख रुपए मूल्य की NCERT की नकली किताबें बरामद की और 6 लोगों को गिरफ्तार किया था। इस गोरखधंधे का एक मुख्य आरोपी पुलिस पकड़ से अभी भी फरार है। NCERT की नकली किताबें छापकर देशभर सप्लाई की जा रही थी। धंधेबाजों ने करोड़ों रुपए का धंधा किया। पुलिस ने फैक्टरी पर दो सील लगा दी है।
हापुड़ के धीरखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में संचालित NCERT की नकली किताबें छापने का अड्डा जिस भवन में पकड़ा गया उसका मालिक कौन है, यह सवाल जन-जन की जुबान पर चर्चा में है। ई हापुड़ न्यूज़ की टीम ने भवन स्वामी को खोज निकाला है। भवन स्वामी हापुड़ की नई शिवपुरी का प्रॉपर्टी डीलर खरबंदा है, जो करोड़ों रुपए की संपत्ति का मालिक है।
औद्योगिक क्षेत्र धीरखेड़ा में बिजली घर से सटी हजारों वर्ग मीटर क्षेत्र में फैली इस फैक्ट्री स्वामी खरबंदा ने करीब 50 हजार रुपए प्रति माह के हिसाब से किराए पर दी थी। ऐसा संभव नहीं है कि भवन स्वामी की जानकारी में यह न हो कि भवन में किताबें छपती हैं। फिलहाल फैक्ट्री पर सील लगी है। फैक्ट्री के मुख्य द्वार पर फर्म का नाम तक अंकित नहीं है।
पुलिस इस बात की जांच पड़ताल में जुटी है कि भवन स्वामी खरबंदा और गोरखधंधे में लिप्त धंधेबाजों के बीच क्या संबंध है, जो मेरठ के लोगों ने हापुड़ जनपद की सीमा पर स्थित धीरखेड़ा क्षेत्र में नकली NCERT की किताबें छापने का ठिकाना स्थापित किया था। इस गोरखधंधे में कई बड़ी मछलियां जाल में फसेगी।
बाजार से सस्ते दामों पर टाईल्स लेने के लिए कॉल करें: 9837824010



























