हापुड, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ की स्वर्गाश्रम रोड पर स्थित मोहल्ला विद्यानगर में चल रहे सिरोही नर्सिंग होम को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शुक्रवार को सील कर दिया। इस मामले में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। यह नर्सिंग बिना पंजीकरण के एक महिला पुलिसकर्मी के घर पर चल रहा था। रसोईघर को ऑपरेशन थिएटर बनाया गया था। बेडरुम में डेंगू का इलाज चल रहा था।
वहीं रिहायशी इलाके में अस्पताल चलाया जा रहा था जबकि नियम के अनुसार रिहायशी इलाके में अस्पताल नहीं बन सकता। दूसरी ओर रेलवे लाइन से अस्पताल की दूरी 220 मीटर होनी चाहिए लेकिन यहां रेलवे लाइन से महज 50 मीटर की दूरी पर ही अस्पताल संचालित था। सबसे बड़ा सवाल आखिर यह है कि वह महिला पुलिसकर्मी कौन है जिसके घर पर यह अस्पताल संचालित था? क्या वर्दी की आड़ में नियमों की अनदेखी कर अस्पताल को चलाया जा रहा था। फिलहाल पुलिस-प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग इसकी जांच करने में जुटा है।
लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9319277384, 8650390390






























