बसपा से निष्कासित सांसद दानिश कौन हैं
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): बसपा से निष्कासित सांसद कुंवर दानिश अली ने कहा है कि भले ही वह बसपा से निष्कासित कर दिए गए हो, परंतु वह गढ़-अमरोहा संसदीय क्षेत्र नहीं छोड़ेगे और व लोकसभा का आगामी चुनाव गढ़मुक्तेश्वर-अमरोहा संसदीय क्षेत्र से ही लडेंगे। क्षेत्र की जनता के प्यार व स्नेह को कभी भूल नहीं सकते।
सांसद दानिश अली ने अमरोहा संसदीय सीट पर भाजपा के सांसद कंवर सिंह तंवर को हराया था। यह सीट सपा-बसपा-रालोद गठबंधन के तहत बसपा के हिस्से में आई थी।
सांसद कुंवर दानिश अली किसी न किसी बात को लेकर चर्चा में रहे है और हाल ही में कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मुलाकात महुआ मो इत्रा के समर्थन में खड़े होने पर भी चर्चा में रहे। अगला लोकसभा चुनाव किस राजनीतिक दल से लड़ेगे। इस पर अभी चुप्पी साधे है।
कौन है दानिश-कुंवर दानिश अली मूलरूप से हापुड़ क्षेत्र के गांव जोगीपुरा के रहने वाले हैं, जो गढ़- हापुड़ सीट के पूर्व सांसद एवं मध्यप्रदेश के राज्यपाल रहे कुंवर महमूद 3 अली के खानदानी भी माने। माने जाते हैं। दिल्ली की जामिया यूनिवर्सिटी में में। छात्र राजनीति से सक्रिय सियासत में कदम रखने वाले दानिश अली देश के प्रधानमंत्री रहे एचडी देवगौड़ा और उनके परिवार के बेहद नजदीकी होने के साथ ही कई सालों तक कर्नाटक की राजनीति और कुमारस्वामी के नेतृत्व वाली सरकार में भी अहम सलाहकार रहे थे। दानिश अली ने सबसे पहले 1996 में जनता दल के निशान पर गढ़ क्षेत्र से विधानसभा का चुनाव लड़ा था, जिसमें उनके प्रचार के लिए स्वयं प्रधानमंत्री देवगौड़ा भी आए थे। परंतु साढ़े सोलह हजार मतों के साथ उन्हें तीसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा था। उन्होंने गत लोकसभा चुनाव में बसपा और सपा रालोद गढ़बंधन के तहत गढ़-अमरोहा सीट से बसपा के हिस्से में आई थी और बसपा के कुंवर दानिश अली को चुनाव मैदान में उतारा और विजयी रहे।
30 हजार देकर ई-रिक्शा ले जाएं, साथ में टीवी, वाशिंग मशीन या आरओ बिल्कुल फ्री: 7906867483




























