हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ विधानसभा क्षेत्र (सु.) से कांग्रेस प्रत्याशी भावना वाल्मीकि भीतरघात की बुरी तरह शिकार हुई है जिसका परिणाम 10 मार्च को स्पष्ट दिखाई देगा।
कांग्रेस प्रत्याशी के साथ भीतरघात करने वाले कौन कांग्रेसी है, यह प्रश्न चर्चा का विषय नगर में बना हुआ है। ऐसे कांग्रेसी जिन्होंने एक दिन भी कांग्रेस प्रत्याशी के चुनाव प्रचार अभियान में सहयोग नहीं दिया, दूसरे वे कांग्रेसी जो रालोद प्रत्याशी गजराज सिंह के साथ रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी से मुलाकात में शामिल थे।
सूत्र बताते है कि कांग्रेस प्रत्याशी के साथ भीतरघात के आरोपियों की सूची को शह कांग्रेस के वरिष्ठ कांग्रेसजन तैयार करने में जुटे है, ताकि चुनाव परिणाम के बाद कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी को वस्तु स्थिति से अवगत कराया जा सके।
ये भी पढ़ेः– अवैध कालोनी में प्लाट बिक्री का नक्शा जारी
अब घर बैठे कराएं इंश्योरेंस: 9756129288






























