सड़क सुरक्षा माह में किन-किन पर गिरेगी गाज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : उत्तर प्रदेश में 5 जनवरी से चार फरवरी तक सड़क सुरक्षा माह अभियान चलाया जाएगा। इन अभियान को जनपद हापुड़ में गति देने के लिए बुधवार को जिला मुख्यालय पर जिलाधिकारी मेधा रुपम व पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर की अगुवाई में एक बैठक हुई जिसमें परिवहन व ट्रैफिक विभाग से जुड़े अफसरों ने भाग लिया। बैठक में निर्णय लिया गया कि ट्रैफिक रुल का पालन कराने हेतु लोगों के मध्य जनजागरण अभियान चलाया जाए औऱ जरुरत होने पर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए। सड़क सुरक्षा माह अभियान का उद्देश्य सड़क हादसों पर काबू पाना है।
इन पर हो सकती है कार्रवाई- सड़क किनारे वाहन खड़ा करने वालों, अवैध टैक्सी स्टेंड व पार्किंग स्टेंड, अतिक्रमण कर सड़क व फुटपाथ पर दुकान लगाने वालों पर, कमर तोड़ स्पीड ब्रेकरों, ओवर लोडिड वाहनों पर, फिटनेस मानकों को पूरा न करने वाली बसों पर, तथा ट्रैफिक रुल का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर आदि।
ये करेंगे सख्ती- पुलिस व प्रशासनिक अफसर, यातायात पुलिस, सिविल पुलिस, परिवहन अधिकारी, होमगार्डस आदि। यातायात व्यवस्था को व्यवधान रहित बनाने के लिए ये अफसर उतरेंगे मैदान में।

























