
ब्लड बैंक से ब्लड कहां जाता है
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):जिला प्रशासन व व्यापारियों के एक बैठक में व्यापारियों ने चिन्ता व्यक्त की कि ब्लड डोनेशन के बाद भी जरूरत मंद को ब्लड नहीं मिलता आखिर ब्लड बैंक से ब्लड जाता कहां है।
हापुड जनपद मुख्यालय पर खाद्य सुरक्षा एवम् ओषधि विभाग द्वारा सोमवार को त्रैमासिक बैठक अपर जिलाधिकारी संदीप कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
बैठक में विभाग द्वारा उपभोक्ता को शुद्ध खाद्य पदार्थ की उपलब्धता के लिए की गई कार्यवाही के सन्दर्भ में जानकारी प्रदान की।औषधि विभाग द्वारा अपनी रिपोर्ट में ब्लड बैंक व मेडिकल स्टोर की रिपोर्ट प्रस्तुत की।
ब्लड बैंक के सन्दर्भ मे संयुक्त हापुड़ उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष ललित अग्रवाल छावनी वालों ने कहा कि जनपद में विभिन्न संस्थाओं द्वारा ब्लड डोनेशन कैंप के माध्यम बड़ी मात्रा में ब्लड डोनट किया जाता है परन्तु किसी भी आपात स्थिति में ब्लड डोनर को ब्लड की आवश्यकता पड़ने पर कही भी किसी ब्लड बैंक से ब्लड प्राप्त नही हो पाता है। ब्लड की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।
साथ ही भारत सरकार द्वारा खाद्य सुरक्षा लाइसेंस आजीवन करने के साथ ही अन्य सुविधाएं प्रदान की गई हैं परन्तु अभी भी उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा नया नियम लागू नही किया है जिसको तुरन्त लागू किया जाना चाहिए।
मीटिंग में बिजेंद्र पंसारी, विकास गर्ग आदि व्यापारी व अधिकारी मौजूद रहे।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365

































