हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र के गांव महमूदपुर में राशन डीलर की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। लगातार कम राशन देने की मिल रही शिकायतों के बीच शुक्रवार को हापुड़ सदर एसडीएम दिग्विजय सिंह ने राशन डीलर की दुकान और आसपास के घरों में छापा मारा। इस दौरान सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे हैं। वहीं कई खामियां मिलने पर डीलर को नोटिस भी जारी किया गया है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह खड़ा हो रहा है कि खाद्यान स्टॉक के कमरे में पीला प्लास्टिक का कट्टा क्यों लाया गया? सूत्रों द्वारा मिली जानकारी के अनुसार पीले प्लास्टिक के कट्टों में राशन भरकर बेचने के लिए ले जाया जा रहा था। एसडीएम सदर हापुड़ दिग्विजय सिंह ने EHAPUR NEWS को बताया कि मामले में राशन डीलर को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। यदि नियमों का उल्लंघन पाया गया तो कड़ी कार्रवाई की जाएंगी। वहीं बताते चलें कि यह भी संकेत मिले हैं कि कुछ अधिकारियों की भूमिका भी जांच के दायरे में हैं।
विश्वसनीयता के साथ कराएं Full Body Checkup, वह भी सबसे कम दामों पर: 7817982711

































