👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ की बुलंदशहर रोड पर सड़क निर्माण ना होने से लोगों को आने जाने में काफी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है. उड़ती धूल लोगों के स्वास्थ्य पर काफी बुरा असर डाल रही है. स्थानीय लोगों की मांग है कि जल्द से जल्द सड़क का निर्माण कराया जाए. बता दें कि आधी से ज्यादा सड़क को सीवर लाइन बिछाने के चलते कई महीनों पहले खोदा गया था जिसका निर्माण अभी तक नहीं हुआ है जिससे यातायात भी प्रभावित रहता है.




























