हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): ग्रीन पैलेस होटल में 5 फरवरी को कमरा नंबर 201 में पकड़े गए जुए के अड्डे पर जुआ खिलाने वाला होटल मैनेजर अभी भी पुलिस पकड़ से बाहर है। ठिकाने से पकड़े गए 10 जुआरियों ने न्यायालय में जमानत अर्जी दाखिल की है।
बता दें कि मुखबिर ने पुलिस को यह सूचना दी थी कि ग्रीन पैलेस होटल के कमरा नंबर 201 में होटल का मैनेजर पैसे लेकर कुछ लोगों को जुआ खिला रहा है। पुलिस ने दबिश देकर 10 जुआरियों को मौके से पकड़ लिया। परंतु उस वक्त मैनेजर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।
पुलिस होटल मैनेज की तलाश में जुटी है। परंतु मैनेजर पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा है।
राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल
🔊 Listen to this राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के नवीन कुमार ने National Masters Athlete Championship 2026…
Read more






















