
दौरा पड़ने पर पुलिसकर्मियों ने तत्काल युवक को अस्पताल पहुंचाया, मिला नया जीवन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश पुलिस की डायल 112 सेवा में तैनात पुलिसकर्मियों ने एक युवक की जान बचाकर उसे जीवन दान दिया है। बताया जा रहा है कि मिर्गी का दौरा पड़ने से युवक सड़क किनारे बेहोश हो गया था जिसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए युवक को अस्पताल पहुंचाया और युवक को बचा लिया। समय पर उपचार मिलने से युवक की जान बच गई है जिसकी हालत स्थिर है।
जनपद हापुड़ के बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव चित्तौड़ा निवासी संजय गढ़मुक्तेश्वर में गढ़-स्याना रोड से गुजर रहे थे। तभी उन्हें अचानक मिर्गी का दौरा पड़ा। इसके बाद वह सड़क किनारे बेहोश होकर गिर पड़े। सूचना पर डायल 112 की पीआरवी टीम मौके पर पहुंची और पुलिसकर्मी सुनील कुमार और प्रमोद कुमार ने तत्काल युवक को अस्पताल पहुंचाया। समय पर उपचार मिलने के कारण युवक की जान बच गई और उसे जीवन दान मिला है।
“द रेमंड शॉप” से खरीदें शादी में “लेने-देने के जोड़े” के स्पेशल गिफ्ट बॉक्स: 9149331926































