हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के बछलौता एक पास एक गाड़ी का टायर अचानक फट गया जिससे गाड़ी पलटते हुए दूसरी रोड पर पहुंच गई। गाड़ी में एक महिला समेत तीन लोग सवार थे जिनमें से महिला का सिर फट गया जिसे काफी चोटें आई हैं। सूचना पाकर लोगों ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनका उपचार किया जा रहा है।
बता दें कि मामला मंगलवार का है जब एक गाड़ी दिल्ली की ओर से गढ़ की ओर जा रही थी। जैसे ही वह बाबूगढ़ के बछलौता के पास पहुंची तो गाड़ी का टायर अचानक फट गया। टायर फटने के बाद गाड़ी असंतुलित हो गई और पलटते हुए दूसरी ओर जा पहुंची। गाड़ी में ड्राइवर चालक, एक महिला समेत तीन लोग सवार थे। इनमें से महिला को काफी ज्यादा चोटे आई हैं। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका उपचार चल रहा है। वहीं पुलिस ने जेसीबी की मदद से गाड़ी को साइड कराया।
































