
घर के बाहर पेशाब करने का विरोध करने पर परिजनों को घर में घुसकर पीटा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के एक गांव में घर के बाहर पेशाब कर रहे व्यक्ति को मना करने पर आरोपी ने अपने साथियों के साथ घर में घुसकर हमला कर दिया। पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव निवासी व्यक्ति ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उनका बेटा 28 जून को घर से नौकरी करने के बाद घर आया था। उनकी पत्नी ने दरवाजा खोला तो घर के दरवाजे के सामने गांव का ही एक युवक पेशाब कर रहा था। पुत्रवधू ने विरोध किया तो आरोपी ने गाली-गलोज करना शुरू कर दिया। आरोपी ने उनके बेटे को लात मार कर गिरा दिया। वहीं भाई और साथियों को भी बुला लिया। आरोपी बलकटी और लाठी-डंडे लेकर घर में घुस गए और परिजनों पर हमला कर दिया। शोr सुनकर आसपास मौजूद लोग एकत्र हुए। ग्रामीणों में दहशत की स्थिति बन गई। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए कोर्ट के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
CONTACT FOR CRASH COURSE: 7351945695

































