हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर की स्याना रोड पर स्थित रेलवे फाटक के पास नौचंदी एक्सप्रेस का इंजन फेल होने से यात्रियों को करीब साढे़ तीन घंटे परेशान होना पड़ा। प्रयागराज से सहारनपुर जा रही नौचंदी एक्सप्रेस ट्रेन फाटक के पास ही खड़ी हो गई। इसके पश्चात ट्रेन को स्टेशन पर ले जाया गया। इंजन फेल होने के कारण ट्रेन खड़ी हो गई और यात्रियों को गर्मी में परेशानी हुई।

बुधवार को नौचंदी एक्सप्रेस 5:11 पर स्याना फाटक पर इंजन में तकनीकी खराबी के कारण रुक गई। रेलवे अधिकारियों ने किसी तरह ट्रेन को गढ़ रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म तक पहुंचाया। इंजन फेल होने के कारण ट्रेन खड़ी हो गई जिसके बाद मुरादाबाद से इंजन मंगवा कर ट्रेन को आगे रवाना किया गया। इस दौरान यात्रियों को भारी गर्मी का सामना करना पड़ा। हालांकि इस दौरान कोई ट्रेन प्रभावित नहीं हुई।
हापुड़: गाय के गोबर से बनें पेंट से घर को दें न्या रंग: 7417214763


























