
बुजुर्ग पिता को पड़ी सहारे की जरूरत तो चार बेटों ने पिता को पीट कर किया बेघर
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के गांव गोंदी के रहने वाले एक बुजुर्ग ने अपने बेटों पर जान से मारने की धमकी देने और मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। दो वक्त की रोटी के लिए भी बुजुर्ग मोहताज हो गया है। चारों बेटों ने मिलकर अपने बुजुर्ग पिता को घर से बेघर कर दिया जो गोंदी की गलियों में यहां-वहां भटकने को मजबूर है।
अल्लाहदिया के चार बेटे अब्दुल्लाह, असदुल्लाह, ग़ालिब और नईम को बड़े ही प्यार से पाल पोस कर बड़ा किया। जब बुजुर्ग को सहारे की जरूरत पड़ी तो चारों बेटों ने अपने पिता को मारपीट कर घर से बेरहमी से निकाल दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
Admission open (2025-26)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com

































