हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ देहात क्षेत्र में स्थित गांव श्यामपुर में भैंसा-बुग्गी से साइकिल में साइड लगने पर भैंसा बग्गी चला रहे व्यक्ति का अपहरण कर तमंचे की वट से पीटकर उसके तीन दांत तोड़ दिए और पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी जिसके बाद पीड़ित थाने पहुंचा और तीन नामजद आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
आपको बता दें कि पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में धनवीर ने बताया कि वह तीन जून की शाम करीब सात बजे भैंसा-बुग्गी लेकर अपने खेत पर गया हुआ था। जब वह खेत से वापस लौट रहा था तो गांव बिगास वाले मार्ग पर गांव के ही रहने वाले जयविंद्र की साइकिल में भैंसा-बुग्गी की साइड लग गई। इसके बाद गुस्साए जयविंद्र चार जून को अपने साथी शैंकी व विनोद के साथ मिलकर पीड़ित के घर पहुंचा और गाली-गलौज कर अभद्रता करते हुए पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद आरोपितों ने पीड़ित धनवीर को अपनी कार में जबरन बैठा लिया और अपहरण कर अपने घर ले गया। आरोपित पीड़ित को अपने घर ले जाकर तमंचे की वाट मारकर उसके तीन दांत तोड़ दिए। जिसके बाद पीड़ित ने तीनों आरोपियों के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264
IIEM Group of Institutions || For Admission Call @ 9837791132


































