👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के अंतर्गत दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर अल्लाहबख्शपुर टोल टैक्स के पास गैस से भरा एक टैंकर अचानक पलट गया और उससे गैस रिसने लगी। राहत की बात यह रही कि समय रहते स्थिति पर काबू पा लिया वरना एक बड़ा हादसा हो सकता था।
आपको बता दें कि मामला सोमवार की देर रात का है जब लोनी से मुरादाबाद जा रहा है एलपीजी गैस से भरा एक टैंकर अनियंत्रित होकर अल्लाहबख्शपुर टोल प्लाजा के पास पलट गया। इस दौरान टैंकर से गैस का रिसाव होने लगा। हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मोर्चा संभाला और गैस कंपनी को सूचना दी जिसके बाद कर्मचारी रात को मौके पर पहुंचे और रिसाव को बंद किया जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया।
अब घर बैठे कराएं इंश्योरेंस: 9756129288






























