हापुड़,सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण के अवर अभियंता और अन्य कर्मियों ने जिला प्रशासन पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए शुक्रवार दोपहर को बाजू पर काली पट्टी बांधकर कार्य किया. प्राधिकरण के अवर अभियंता अंगद सिंह ने आरोप लगाया था कि जिला प्रशासन द्वारा प्राधिकरण के कार्य में अनावश्यक हस्तक्षेप किया जा रहा है.
अंगद सिंह का कहना है कि प्राधिकरण के सचिव 30 जुलाई से 6 अगस्त तक अवकाश पर थे जिसकी पुष्टि करने के लिए जिला प्रशासन के तीन कर्मचारी एचपीडीए कार्यालय पहुंचे और सचिव के अवकाश की पुष्टि का प्रमाण लेकर गए लेकिन इसके बावजूद प्राधिकरण सचिव का अन्य स्थान पर स्थानांतरण और प्रतिकूल प्रविष्टि देने की संस्तुति प्रमुख सचिव आवास एवं शहरी नियोजन विभाग से की थी. ऐसे में एचपीडीए कर्मियों ने बाजुओं पर काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया. हालांकि मेरठ मंडल कमिश्नर सुरेंद्र सिंह ने मामले का निपटारा कराया.
Study at 75% Tution Fee Only!: Sanskar Educational Group
























