
हापुड़, सीमन/ रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में चोरों ने सिक्योरिटी गार्ड द्वारा शोर मचाने पर उसकी जीभ काट दी। इसी के साथ सिक्योरिटी गार्ड को धारदार हथियार से पीटा। इस दौरान वह गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे हायर मेडिकल के लिए रेफर कर दिया गया है। फिलहाल सिक्योरिटी गार्ड की हालत गंभीर बताई जा रही है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव सिखेड़ा निवासी भीम पुत्र पप्पू ने शनिवार को थाने में तहरीर देते हुए बताया कि उसके पिता 50 वर्षीय पप्पू पुत्र अमीचंद सिक्योरिटी गार्ड का काम करते हैं। वह गांव सिखेड़ा स्थित फार्म हाउस पर सिक्योरिटी गार्ड का काम कर रहे हैं जहां उन्होंने चोरों की आहट सुनी तो शोर मचा दिया। इसके बाद चोरों ने पप्पू पर हमला कर दिया। इस दौरान उसकी जीभ काट दी। इसके बाद लहूलुहान हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया जिसका उपचार जारी है।
सिद्धार्थ चिल्ड्रन एकेडमी, हापुड़ में एडमिशन हेतु सम्पर्क करें: 8218066639






























