हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र के गांव चितौली की स्वाती की शादी दिसंबर 2022 में थाना कपूर क्षेत्र के गांव छज्जूपुर की मढैया निवासी हर्षित के साथ हुई थी। स्वाती का आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर लगातार उसे प्रताड़ित करते हैं। उसके साथ मार पिटाई करते हैं जिस कारण उसका गर्भपात हो गया। पीड़िता ने एसपी से मामले में न्याय की गुहार लगाई है। कप्तान के आदेश पर पुलिस ने पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
स्वाती ने बताया कि गर्भावस्था में उसके पति हर्षित, ससुर ऋषिपाल, सास पुष्पा, देवर चेतन व अज्ञात ने मिलकर उसे बेरहमी से पीटा। पेट में लात मारी जिससे उसका गर्भपात हो गया। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पति, ससुर, सास देवर और अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि ससुराल पक्ष के लोग अतिरिक्त दहेज में गाड़ी और 10 लाख रुपए की मांग कर रहे थे।
बिना चीरे और टांके के दांत व जबड़ा लगवाएं: 7668219093




























