हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के हाईवे-9 पर स्थित अल्लाहबख्शपुर के पास स्थित टोल टैक्स पर ट्रक चालक से जब टोल कर्मियों ने टोल मांगा तो वह टोलकर्मियों से बहस करने लगा और बीच लेन में ही खड़े ट्रक की चाबी निकाल कर भाग गया जिससे यात्रियों को परेशानी हुई और टोल लेन में जाम लग गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की सहायता से ट्रक को हटाया।
टोल प्रबंधक नंदकुमार महाजन ने बताया कि बुधवार की शाम को मुरादाबाद की ओर से आ रहे ट्रक के चालक से टोल प्लाजा के कर्मियों ने शुल्क मांगा तो चालक ने देने से मना कर दिया। इसके बाद दोनों पक्ष में नोकझोंक हुई। ट्रक चालक लेन में ही ट्रक को खड़ा कर चाबी निकाल कर भाग गया जिससे लेने पूरी तरह बंद हो गई और जाम की स्थिति पैदा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को मौके से हटाया।
एक घर हो अपना…. अब पूरा होगा सपना… संपर्क करें: 9756129288 पर





























