👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ की मोदीनगर रोड पर उस समय अफरातफरी का माहौल बन गया जब एक चलती हुई ट्रैक्टर ट्रॉली के पीछे के दो पहिए अचानक निकल गए और पास में मौजूद दुकान पर जाकर टकराए. राहत की बात यह रही कि इस दौरान कोई हताहत नहीं हुई लेकिन सड़क पर ट्राली घिसटने के निशान बन गए.
मामला गुरुवार का है जब मोदीनगर रोड से एक खाली ट्रॉली रेत रिताकर गुजर रही थी. जैसे ही ट्रॉली हरिद्वारीनगर के पास पहुंची तो ट्राली के पीछे के दोनों पहिए एक साथ निकल गए. इस दौरान काफी तेज आवाज आई जिसके चलते मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई. हादसे के दौरान ट्रैक्टर चालक बाल-बाल बच गया. ट्रॉली घिसटती हुई आगे बढ़ने लगी जिसके बाद चालक ने तुरंत ब्रेक लगाए. राहत की बात यह रही कि हादसे के दौरान कोई चोट नहीं हुआ.

























