हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के कुचेसर चोपला फ्लाईओवर पर गुरुवार की रात एक इको स्पोर्ट्स कार का पहिया निकल गया जिससे कार पलटी खाते हुए डिवाइडर पर चढ़ गई जिसमें सवार महिला समेत चार लोग घायल हो गए. मौके पर मौजूद राहगीरों ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनका उपचार जारी है.
बता दें कि गढ़ से हापुड़ की दिशा में जा रही एक इको स्पोर्ट्स कार जैसे ही बाबूगढ़ के कुचेसर चोपला फ्लाईओवर पर पहुंची तो गाड़ी का पीछे का पहिया अचानक निकल गया. इसके बाद गाड़ी पलटी खाते हुए डिवाइडर पर चढ गई. कार में एक महिला समेत चार लोग मौजूद थे जो कि हादसे के दौरान घायल हो गए. सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका उपचार जारी है.
भूमि बेचने पर मां ने बेटे के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट
🔊 Listen to this भूमि बेचने पर मां ने बेटे के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): थाना पिलखुवा के गांव देहपा के एक नौजवान ने मां के संज्ञान…
Read more






















