हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : अंत्योदय कार्ड धारकों को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत अगले महीने से गेहूं नहीं मिलेगा. गेहूं की जगह अब चावल दिए जाएंगे. बता दें कि इससे पहले अंत्योदय कार्ड धारकों को पीएमजीकेएवाई योजना के तहत प्रति यूनिट 3 किलो गेहूं और 2 किलो चावल देने का प्रावधान था लेकिन अब गेहूं की जगह 5 किलो चावल दिए जाएंगे.
साथ ही आपको बता दें कि मुख्यमंत्री योजना की ओर से कार्ड धारकों को 3 किलो गेहूं, 2 किलो चावल, एक नमक का पैकेट, 1 किलो चना और 1 लीटर रिफाइंड तेल दिया जा रहा है. यह खाद्य सामग्री जून तक जारी रहेगी. साथ ही बताते चलें कि पिछले दो महीने में किसी भी प्रकार के खाद्यान्न वितरण में कटौती नहीं की गई है.
अब घर बैठे कराएं इंश्योरेंस: 9756129288
























