हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ मंडी में नए व पुराने गेहूं का दाम सरकारी समर्थन मूल्य से ऊंचा होने के कारण जनपद हापुड़ के सरकारी क्रय केंद्रों पर गेहूं का एक दाना भी नहीं पहुंच रहा है और केंद्र सूने पड़े है। गेहूं का सरकारी समर्थन मूल्य 2015 प्रति क्विंटल हैं, जबकि खुले बाजार मे गेहूं 2100 रुपए बिक रहा है।
जनपद हापुड़ में निरंतर तापमान में वृद्धि होने के कारण गेहूं की फसल पक कर तैयार हो चुकी है। जनपद का किसान अब पूरी तरह गेहूं की कटाई, गहाई तथा गेहूं को घर व मंडी तक पहुंचाने में व्यस्त है। गेहूं में तेजी को देखते हुए फिलहाल किसान गेहूं रोक कर बेचने के मूड में दिखाई दे रहा है।
जनपद हापुड़ का गेहूं खरीद लक्ष्य 36 हजार मीट्रिक टन निर्धारित किया गया जिसकी पूर्ति हेतु जनपद में 30 क्रय केंद्र स्थापित किए गए है और केंद्रों पर किसानों की सहुलियतों के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है।
































