हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : केंद्र व प्रदेश सरकार की लाख कोशिशों के बाद भी गेहूं के दामों में आ रहा उछाला थामे नहीं थम रहा है जिसके गेहूं प्रोड्क्टस भी महंगे हो रहे है।
हापुड़ मंडी में गेहूं की भरपूर आवकें हो रही है जो मांग के विपरीत कम है। गेहूं की सर्वाधिक खपत व मांग आटा चक्कियों व आटामिलों की है। हापुड़ मंडी में आने वाला गेहूं हाथों हाथ बिक जाता है। देशी गेहूं के समर्थन में एम.पी. का गेहूं भी तेज बोला जाने लगा है। हापुड़ मंडी में स्थानीय तथा आस-पास के जनपदों से आवकें हो रही है। मंगलवार को हापुड़ मंडी में गेहूं का भाव इस प्रकार बोला गया। देशी गेहूं 2650 रुपए तथा एमपी का गेहूं तीन हजार रुपए प्रति क्विंटल बोला गया। अन्य खर्चे अलग से है।
चर्म रोग, गुप्त रोग आदि की महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457





























