👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव बहादुरगढ़ में चोरों ने बुधवार की रात बंद पड़े मकान में तांडव मचाया और चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
बता दें कि बहादुरगढ़ निवासी जमील का कहना है कि गांव में उसके दो मकान है। एक में वह परिवार के साथ रहता है जबकि एक मकान बंद पड़ा है। बंद पड़े मकान में चोर घुस गए और घर में रखे गेहूं से भरी टंकी से पांच क्विंटल गेहूं, इनवर्टर, बैटरी, स्टेबलाइजर चोरी कर लिए और फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Hair Transplant कराएं, गंजापन दूर भगाएं: 76682 19093





























