👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : देशभर में मंगलवार को करीब पौन बजे व्हाट्सएप अचानक रुक गया जिसकी वजह से व्हाट्सएप मैसेंजर के यूजर्स के संदेश भी बंद हो गए। सर्वर डाउन होने से यह परेशानी हुई। हालांकि करीब डेढ़ घंटे बाद व्हाट्सएप एक बार फिर ट्रैक पर आ गया जिससे व्हाट्सएप के यूजर्स ने राहत की सांस ली।
मंगलवार को लोग एक दूसरे को त्योहारों के अवसर पर शुभकामनाएं भेज रहे थे लेकिन दोपहर 12:45 मिनट पर व्हाट्सएप का सर्वर अचानक डाउन हो गया जिसकी वजह से लोगों के संदेश भी आने-जाने बंद हो गए। करीब 2:15 बजे व्हाट्सएप एक बार फिर शुरू हुआ जिससे उपभोक्ताओं ने चैन की सांस ली।
हापुड़ में अब घर बैठे मंगवाए कुल्हड़ पिज़्ज़ा: 8979755041

































