हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के मौहल्लों के हालत क्या है? आखिर क्या है शहर की तस्वीरें? यह जानने के लिए EHAPUR NEWS की टीम मैदान में उतरी है जहां वॉर्ड नंबर 10 के लोगों से बात कर हालातों का जाना और सभासद द्वारा किए जा रहे है कार्यों के बारे में भी जनता से पूछा। बता दें कि वॉर्ड नंबर 10 हापुड़ की मीनाक्षी रोड पर स्थित है जहां मौहल्ला कासिमपुरा, न्यू कासिमपुरा, नवीकरीब, सादिकपुरा समेत विभिन्न मौहल्ले शामिल हैं। वैसे तो अधिकांश क्षेत्र में साफ-सफाई ही नजर आई लेकिन कहीं-कहीं गंदगी भी इस दौरान नजर आई। नवीकरीम की यह तस्वीर स्वच्छता पर कलंक की तरह नजर आई। वहीं लोगों ने समस्याओं को लेकर क्या कुछ कहा आईए सुनाते हैं।
वॉर्ड नंबर 10 से सभासद नरेश भाटी ने क्षेत्र में किए गए विकास कार्यों को गिनाया। वहीं हितेश मोदी ने नरेश भाटी के दावों को सवाल के कटघरे में खड़ा कर दिया। बता दें कि हापुड़ के विभिन्न मौहल्लों में कितना विकास हुआ है। जनता की मुख्य समस्या क्या-क्या है? EHAPUR NEWS अब मैदान में उतरकर आपतक पिक्चर पहुचाएंगा।
































