हापुड़,अशोक तोमर(ehapurnews.com):जनपद हापुड़ में उत्तर प्रदेश होमगार्ड के करीब 78 जवान पुलिस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर अपनी ड्यूटी कर रहे हैंl इन होमगार्ड के जवानों की पिछले 6 माह से सैलरी न मिलने के कारण इनके परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं l. आपको बता दें कि जनपद हापुड़ के विभिन्न थाने चौकी तथा यातायात पुलिस कर्मियों के साथ करीब 78 होमगार्ड के जवानों की जिला प्रशासन ने अतिरिक्त ड्यूटी लगाई हुई है।ये होमगार्ड के जवान गत जनवरी से आज तक लॉकडाउन में भी अपनी ड्यूटी को अंजाम देने के उपरांत भी इनका वेतन पिछले 6 माह से नहीं मिला है जिस कारण इन होमगार्ड के परिवारों की आर्थिक स्थिति डगमगा गई है। एक होमगार्ड के जवान ने बताया कि तनख्वाह न मिलने से परिवार के खर्चे चलाने के लिए उधार में पैसे लेने पड़ रहे हैं। आगामी दिनों में ईद व रक्षाबंधन आदि त्यौहार नजदीक आ रहे हैं।आर्थिक तंगी के चलते हम लोग इन त्योहार को भी नहीं मना पाएंगेl हम लोग जिला प्रशासन से मांग करते हैं कि हम लोगों की सैलरी अविलंब हमारे खातों में भेजी जाए।
सभी प्रकार की सनमाइका, प्लाईवुड, फैन्सी मोलडिंग और हाई क्वॉलिटी का हार्डवेयर उचित दाम पर उपलब्ध है। सुमन्जय ट्रेडर्स होलसेल व रिटेल के विक्रेता। सम्पर्क करें- उदित गर्ग:- 9917251884, 9897704643

Ravindra Brand पेश करते हैं शुद्ध सरसो का तेल: 9837044155, 9837777888

























