
ट्रक चोरी के मामले में पश्चिम बंगाल की पुलिस का जनपद हापुड़ में छापा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव रझेड़ा में पश्चिम बंगाल की पुलिस ने सोमवार को छापा मारा। ट्रक चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
पश्चिम बंगाल के थाना मालदा क्षेत्र से आनंद कुमार मंडल के नेतृत्व में पुलिस टीम सिंभावली थाने पहुंची और स्थानीय पुलिसको मामले से अवगत कराया। तहरीर के आधार पर आरोपी की पहचान की। जांच के बाद आरोपी मतीन को हिरासत में ले लिया। आरोपी से पूछताछ के बाद चोरी किए गए ट्रक की बरामदगी के प्रयास भी किए गए। सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि मामला पश्चिम बंगाल से जुड़ा है। आरोपी को पुलिस अपने साथ ले गई। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी मतीन को हिरासत में ले लिया।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365


























