बाल श्रमिकों से ले रहे थे काम, अब भुगतने परिणाम
हापुड़,सीमन (ehapurnews.com): पुलिस व बालश्रम टीम ने अभियान चलाकर चार बालश्रमिकों को ठिकानों से मुक्त कराया और प्रतिष्ठान मालिकों को बताया गया कि बालश्रम से काम लेना कानूनी जुर्म है। जनपद हापुड के थाना एएचटीयू व वन स्टॉप सेंटर की संयुक्त टीम ने बाल संरक्षण हेतु बालश्रम रोकथाम अभियान चलाया।
अभियान के तहत, दुकानों, होटलों, कारखानों व वर्कशाप आदि की चैकिंग की गई। चैकिंग के दौरान थाना पिलखुवा क्षेत्र में दुकानों पर काम कर रहे चार बाल श्रमिकों को कार्य से मुक्त कराया और दुकान मालिकों के विरूद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई है।यह अभियान जारी रहेगा।
हापुड़: अब खरीदें रिलायंस Independence आटा, मैदा, सूजी आदि: 7500350063



























